सीतापुर/तम्बौर: 2022 को चुनाव को मद्देनजर नज़र रखते हुए प्रशासन की ओर से कस्बे में नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य बूथों पर बीएलओ द्वारा शुरू हो चुका हैं। जहां मतदाता अपना नाम जोड़ने हेतु बूथों पर पहुँच कर नाम जुड़वाने का कार्य करा रहें हैं। तो वही तम्बौर समाजवादी कार्यकर्ता इस कार्य के लिए सतर्क हैं। समूचे नगर में नागरिकों को जागरुक करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ बूथों तक पहुचाने का कार्य कर रहें हैं। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि हम अपनी टीम के साथ कस्बे के सभी बूथों पर जाकर कार्य को आसान कर रहें हैं।
आपको बतादे की कस्बे में कई बूथ बनाये गए हैं जिनमे मुस्लिम इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, आदि। लोहिया इण्टर कॉलेज में भी बूथ बनाया गया हैं जहां पर समाजवादी पार्टी के नेता जहीर अब्बास नगर अध्यक्ष जावेद खान,फ़राज़ अहमद, इस्लाम खान उपस्थित रहें।
नए मतदाताओं के सूची नाम जोड़ने के कार्य को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा हैं जिनमे जावेद खान, फैज़ान अशरफ, जावेद असद, आरिफ कुरेशी, अकरम राइन।
Public News 7 Online News Portal