कार्यालय संवाददाता
तम्बौर/सीतापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव व विधानसभा अध्यक्ष राजेश गिरी(राजू गिरी) ने लहरपुर विधानसभा के नगर तम्बौर का नगर अध्यक्ष पूर्व सभासद जावेद खान को बनाया गया।वहीं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष जावेद खान को पन्द्रह दिन के अंदर नगर कार्यकारिणी का गठन कर जिला कार्यालय पर जमा करने का निर्देश दिया गया।
जावेद खान पूर्व में नगर पंचायत में सभासद,सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है।जावेद खान नगर व क्षेत्र में सदैव पार्टी के प्रति सक्रिय रहते है। जावेद खान को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना मुजम्मिल, पूर्व नगर अध्यक्ष जावेद नेता,सभासद मोहम्मद रेहान ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस दौरान मुख्तार ठेकेदार,हाजी कलीम खान,जावेद असद,फरहान गौरी,आजम खान,शब्बू,सलमान,आरिफ कुरैशी,अकरम राईनी समेत अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए जावेद खान को मिठाई खिलाई व बधाई दी।
Public News 7 Online News Portal