Breaking News
Home / न्यूज़ / आज दिनांक 9-5-24 को भारत विकास परिषद शाखा लक्ष्य का अधिष्ठापन समारोह क्लासिक बैंकेट हॉल मुरादाबाद में हुआ।

आज दिनांक 9-5-24 को भारत विकास परिषद शाखा लक्ष्य का अधिष्ठापन समारोह क्लासिक बैंकेट हॉल मुरादाबाद में हुआ।


आज दिनांक 9-5-24 को भारत विकास परिषद शाखा लक्ष्य का अधिष्ठापन समारोह क्लासिक बैंकेट हॉल, मुरादाबाद में हुआ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डा॰ रोहित अग्रवाल, सचिव ऐश्वर्या सिंह गोयल, कोषाध्यक्ष रितिक सिंहल एवं शिल्पी अग्रवाल महिला संयोजिका के दायित्व पर चुने गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्री विनोद अग्रवाल महापौर मुरादाबाद रहे। विशिष्ट अतिथी के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल एवं शाखा संस्थापक अजय कुमार कट्टा रहे।अधिष्ठापन का कार्यक्रम प्रान्तीय महासचिव श्री गौरव अग्रवाल द्वारा कराया गया जिसमे नवीन दायित्वधारियों एवं परिषद के नये सदस्यों ने शपथ ली ।
प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता अग्रवाल जी ने नवीन दायित्वधारी टीम को बधाई दी एवं महिला कल्याण एवं एनीमिया पर ज़ोर दिया ।
शाखा संस्थापक श्री अजय कट्टा जी ने भारत विकास परिषद के पाँच सूत्रों पर प्रकाश डाला।
प्रांतीय अध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल जी ने इस वर्ष के सेवा कार्य और उनको कैसे करना है इस पर प्रकाश डाला।
महापौर श्री विनोद अग्रवाल द्वारा परिषद द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अपनी तरफ़ से पूर्ण सहयोग का प्रस्ताव दिया ।
शाखा के अध्यक्ष डा॰ रोहित अग्रवाल द्वारा आने वाले वर्ष में शाखा द्वारा किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया गया ।
इस उपलक्ष्य पर सीए रजत गोयल, नमन जैन, यश सिंहल, अश्विनी रस्तोगी, दीपक अग्रवाल एडवोकेट, अंकित अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, प्रलभ अग्रवाल, संचित सिंहल रतिका अग्रवालआदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजल सिंहल एवं प्रिया जैन ने किया ।

About Public News 7

Check Also

उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक समरसता के भाव का समावेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर ।

🔊 पोस्ट को सुनें   उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *