Breaking News
Home / न्यूज़ / सरकार का बड़ा एक्शन! बंद किए 18 OTT ऐप्स, अश्लील कंटेंट को दे रहे थे बढ़ावा

सरकार का बड़ा एक्शन! बंद किए 18 OTT ऐप्स, अश्लील कंटेंट को दे रहे थे बढ़ावा


सरकार का बड़ा एक्शन! बंद किए 18 OTT ऐप्स, अश्लील कंटेंट को दे रहे थे बढ़ावा

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट को लेकर भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा एक्शन उठाया है. गुरुवार (14 मार्च, 2024) को 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, 19 वेबसाइट्स, 10 मोबाइल एप्स (सात गूगल प्ले स्टोर और तीन ऐप्पल ऐप स्टोर की) और 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को देशभर में ब्लॉक कर दिया.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से जारी बयान में बताया गया कि ब्लॉक किए गए 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील, असभ्य और कुछ मौकों पर पॉर्न कंटेंट भी परोसा गया था. केंद्र की ओर से यह एक्शन तब लिया गया है, जब पूर्व में कई बार केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से इस बारे में चेतावनी भी जारी की जा चुकी थी.

अनुराग ठाकुर की ओर से बार-बार प्लेटफॉर्म्स को आगाह किया गया था कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और अश्लील, गंदे, भद्दे और पॉर्न कंटेंट को बढ़ावा न दें. 12 मार्च, 2024 को अनुराग ठाकुर ने घोषणा की थी कि 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस तरह के कंटेंट को परोस रहे हैं.  ये OTT प्लेटफॉर्म्स किए गए ब्लॉक

ड्रीम्स फिल्म्स, नियॉन एक्स वीआईपी, मूड एक्स, वूवी, बेशर्म्स, मोजफ्लिक्स, येस्मा, हंटर्स, हॉट शॉट्स वीआईपी, अनकट अड्डा, रैबिट, फूजी, ट्राई फ्लिक्स, एक्ट्रामूड, चीकूफ्लिक्स, एक्स प्राइम, नियूफ्लिक्स और प्राइम प्ले.

केंद्र के हालिया एक्शन के तहत 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम हैंडल, 16 एक्स (पहले टि्वटर नाम से मशहूर) आईडी और 12 यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए गए.

About Public News 7

Check Also

उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक समरसता के भाव का समावेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर ।

🔊 पोस्ट को सुनें   उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *