
हनुमान वाटिका में हुआ सुंदरकांड का आयोजन
सीता रसोई ट्रस्ट ने करवाया सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ साथ ही साथ भंडारे का आयोजन भी हुआ, सीता रसोई के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि संस्था के द्वारा नियमित ही धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर किया जा रहे हैं इसी सेवा क्रम में संस्था के द्वारा पिछले 11 मंगलवार से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ सभी सामाजिक संगठनों के प्रयास से किया जाता है और सभी लोगों ने यह संकल्प लिया था कि जब 11 मंगलवार पूरे हो जाएंगे तब सुंदरकांड पाठ का आयोजन एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा आज के दिन 12वां मंगलवार को सामूहिक सुंदर पाठ का आयोजन किया गया साथ ही साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं भंडारे का भी आयोजन हुआ सुंदरकांड के आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राजकुमार गोस्वामी जी एवं उनकी टीम के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया और शानदार भजनों की प्रस्तुति की गई संस्था के संरक्षक हृदयेश कुमार सिंह ने बताया, कि हमारा प्रयास जो हनुमान वाटिका में घूमने वाले बच्चे एवं मातृ शक्तियों आती हैं उनको हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से सही सत्कर्म से जोड़ना एवं समाज को एकजुट करना है संस्था के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा जी ने बताया की हनुमान जी में बहुत ही शक्ति है जो विद्या एवं गुना के सागर हैं अगर भक्ति भावपूर्ण से हनुमान जी की स्तुति की जाती है तो समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती है कार्यक्रम की व्यवस्था में इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा राकेश कुमार वर्मा महासचिव सुधांशु कौशिक सचिव विवेक पांडे ,जीवन लता शर्मा , डाक्टर प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सदस्य दीपक गुप्ता मात्र शक्तियों में महिला विंग की अध्यक्षता सुप्रीत सिंह जूही माथुर शालिनी शर्मा बीना , सिंह पार्षद गीता शर्मा पार्षद श्रीमती कविता गुप्ता, संस्थापक सदस्य संजीव शर्मा धीरज गुप्ता धर्म प्रकाश शर्मा सत्य प्रकाश वार्ष्णेय, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना नरेश अरोड़ा शिव ओम कुमार गुप्ता, शरद माथुर, संस्था के संरक्षक पुनीत अग्रवाल मुख्य संरक्षिका श्रीमती अनीता गुप्ता श्रीमती सरोज गुप्ता श्रीमती निधि गुप्ता, सुनील कपूर , पवन कपूर , डॉक्टर रेखा रानी एवं महानगर के समाजसेवी जनों में से श्रीमती पूनम चौहान राजेश चौहान डॉक्टर अनुज अग्रवाल गीतांजलि पांडे छाया गुप्ता जूही शर्मा शिखा शर्मा अंजू पांडे सीमा गुप्ता मीनू चौहान अंजलि गॉड किरण शर्मा, शालिनी शर्मा, सहित तमाम महानगर के समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया।
Public News 7 Online News Portal