Breaking News
Home / न्यूज़ / उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड लेकर संभल जिले की निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी शनिवार शाम को असमोली पहुंच गई हैं। बुर्के पहने कंधे पर कांवड़ लिए पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंची तमन्ना ने लगभग 170 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की।

उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड लेकर संभल जिले की निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी शनिवार शाम को असमोली पहुंच गई हैं। बुर्के पहने कंधे पर कांवड़ लिए पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंची तमन्ना ने लगभग 170 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की।


उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड लेकर संभल जिले की निवासी मुस्लिम महिला तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी शनिवार शाम को असमोली पहुंच गई हैं। बुर्के पहने कंधे पर कांवड़ लिए पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंची तमन्ना ने लगभग 170 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी की। . रविवार सुबह वह महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक कर अपना संकल्प पूरा करेंगी। अपने गृह जनपद पहुंचते ही तमन्ना मलिक का लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत सत्कार किया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

तमन्ना ने कहा कि मैं पूरी रीति-रिवाज से कांवड़ लेकर आई हूं और मेरी भगवान भोलेनाथ में आस्था व विश्वास है। प्रतिदिन सुबह-शाम मैं भगवान शिव की पूजा-पाठ करतीं हूं। तमन्ना ने आगे कहा कि करीब साढ़े तीन साल पहले मैं गांव के ही अमन त्यागी से प्रेम करती थी, तभी ये मन्नत मांगी थी कि मेरा विवाह अमन के साथ हो जाए तो मैं कांवड़ लेकर पैदल आऊंगी और क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक करूंगी। मेरी मनोकामना भगवान शिव ने पूरी की और अब अपना वैवाहिक जीवनयापन अमन के साथ हंसी-खुशी से कर रही हूं। भगवान शिव ने मेरी इच्छा पूरी की तो मुझे भी अपना संकल्प याद था, इसलिए आज मैं हरिद्वार से कांवड़ लेकर यहां पहुंची हूं।

 

 

About Public News 7

Check Also

उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक समरसता के भाव का समावेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर ।

🔊 पोस्ट को सुनें   उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *