Breaking News
Home / न्यूज़ / पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह के निधन पर जयाप्रदा ने जताया दुख

पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह के निधन पर जयाप्रदा ने जताया दुख


पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह के निधन पर जयाप्रदा ने जताया दुख

 

कुंवर सर्वेश सिंह के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुंची है: जयाप्रदा

रामपुर से दो बार लोकसभा सांसद रहीं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने मुरादाबाद के पूर्व सांसद ठाकुर सर्वेश सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है। कुंवर सर्वेश सिंह मेरे बड़े भाई थे, जो मेरे सुख-दुख में साथ रहते थे और हमेशा राजनीतिक एवं व्यक्तिगत रूप से सहयोग करते थे।

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि कुंवर सर्वेश सिंह लोकप्रिय नेता थे, जो हमेशा गरीबों के लिए संघर्ष करते थे और गरीबों की मदद किया करते थे।

 

जयाप्रदा ने रोते हुए कहा कि कुंवर सर्वेश सिंह हमारे बीच नहीं रहे है यह मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है। उनके आकस्मिक रूप से चले जाने से मैं बहुत दुखी हु। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

About Public News 7

Check Also

उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक समरसता के भाव का समावेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर ।

🔊 पोस्ट को सुनें   उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *