Breaking News
Home / न्यूज़ / परिवर्तन”दी चेंज” संस्था का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में हुआ दर्ज़।

परिवर्तन”दी चेंज” संस्था का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में हुआ दर्ज़।


परिवर्तन”दी चेंज” संस्था का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में हुआ दर्ज़।

परिवर्तन दी चेंज” संस्था विगत 6 वर्षों से रामगंगा नदी के संरक्षण पर कार्य कर रही है और अब तक संस्था रामगंगा स्वच्छ्ता अभियान के माध्यम से रामगंगा नदी व घाट से 75000 किलोग्राम से ज़्यादा कभी न गलने वाला कचरा निकाल चुकी है। संस्था अब तक तक अपने 102 सप्ताह पूर्ण कर चुकी है, जिसके लिए संस्था ने एक रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स ने संस्था को *”किसी संस्था द्वारा किसी भी नदी पर चलाया गया सबसे लंबा स्वच्छता अभियान”* के रिकॉर्ड से नवाजा है। जिसके लिए संस्था ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी को जानकारी दी व सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही संस्थाध्यक्ष कपिल कुमार जी ने बताया कि इस रिकॉर्ड को पंजीकृत करने के लिए विशेष सहयोग मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव जी व नगर निगम के पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार जी, अपर नगर आयुक्त जी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस रिकॉर्ड के लिए आयुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह जी ने संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार जी व उनकी टीम को बधाई दी व साथ ही मुरादाबाद के वरिष्ठ समाजसेवियों ने भी संस्था को इस रिकॉर्ड के लिए बधाई दी। संस्था का लक्ष्य स्वच्छ्ता अभियान के जरिए नदियों को संरक्षित करना है व जलवायु परिवर्तन से होने वाले खतरों के लिए में आवाम को जागरुक करना है

About Public News 7

Check Also

उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे बढ़ाने एवं सामाजिक समरसता के भाव का समावेश करने की आवश्यकता पर दिया जोर ।

🔊 पोस्ट को सुनें   उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन की बैठक में युवाओं को आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *